मंदसौर: ग्राम क्यामपुर से एक व्यक्ति को सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं 410 रुपये के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्राम क्यामपुर से सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं 410 रुपये के साथ रुस्तम पिता हमीद मंसूरी को सट्टा अंक लिखकर अवैध लाभ कमाते हुए पुलिस ने पकड़ा। नाहरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार ए पब्लिक गेमिंग एक्ट 1976 की धारा में की कार्रवाई। नाहरगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।