गायघाट: गायघाट के पूर्वी इलाके के गांवों में 48 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी इलाके के अधिकांश गांव में बीते 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मात्र 5 सेकेंड के लिए बिजली आईं उसके बाद गायब हो गई। इस मामले को लेकर बलौरनिधि कांटा पीरौंछा उतरी, जमालपुर कोदई, शिवदाहां पंचायत के लोगों ने विद्युत विभाग से शिकायत किया है