बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली में दबंगों ने दो लोगों के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र करेली में दबंगों द्वारा दो लोगों को जमकर बेहरमी से पीटा गया। मामूली कहासुनी के बाद एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो लोगों को जमकर पीटा है ।जिसमें वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।