खगड़िया: कलेक्ट्रेट में 8वें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष ध्यान
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दिन के 3:00 बजे को जिलाधिकारी, खगड़िया की अध्यक्षता में 8वें पोषण पखवाड़ा सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक-सह-पोषण पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” तथा “बचपन के पहले 6 साल – पोषण, पढ़