हरदा: शहर के अन्नापूरा चौक पर बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
Harda, Harda | Aug 22, 2026 आज 22 अगस्त दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार हरदा शहर के अन्नापूरा चौक पर शनिवार सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले।