दरभंगा: दरभंगा में आयुक्त की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
दरभंगा प्रमण्डलीय आयुक्त के सभागार में आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में प्रगति लाने को लेकर दरभंगा प्रमण्डल के सभी तीनों जिला-दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर के अपर समाहर्त्ता एवं सभी प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र प्रशाखा के साथ बैठक हुई। यह जानकारी बुधवार की शाम 4.30 बजे दी गई।