राजगढ़: मलावर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया बरामद
राजगढ़ जिले में राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर मलावर थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले आरोपी हेमराज गुर्जर को भोपाल के करोद चौराहे से गिरफ्तार कर नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया। जिसका खुलासा सोमवार को शाम 6:00 बजे करीब पुलिस के द्वारा किया गया।