पचपदरा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने बुधवार को विभिन्न मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी ने आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।