पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को जिले वासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिला कलेक्टर ने प्रेस वार्ता में बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी इसी के साथ ही प्रवासी लोगों को भी मतदान करने की अपील की है। आमजन लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।