पचपदरा: बालोतरा की अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ को दिशा निर्देश दिए
बालोतरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी मंगलवार को बालोतरा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सैनी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ को दिशा निर्देश दिए। एडीएम ने बीएलओ को समस्त मतदाता पर्चियां का वितरण कर, शत प्रतिशत मतदान करवाने हेतु निर्देशित किया। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।