हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 71 वाहन किए सीज
यातायात नियमों की पालना, सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की ओर से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर या नंबर प्लेट पर शब्द-चिह्न लिखे वाहनों, एलईडी लाइट, प्रेशर हॉर्न तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।