चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर गांव में मंगलवार को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर गोपीनाथपुर व आसपास गांव के छऊ नृत्य मंडलियों ने हिस्सा लिया। जहां कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी।