महाराजगंज: बैंती गांव में बेखौफ चोरों ने करीब ₹8 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और ₹1.25 लाख की नगदी की चोरी
4 जून बृहस्पतिवार की दोपहर 12:00 बजे चोरी की घटना से पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक घर में रखें करीब ₹800000 के सोने चांदी के जेवरात एवं 125000 नगद अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसकी जानकारी सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।