इंदौर: आईडीए के सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, गायब मिले कई कर्मचारी, 10 का वेतन काटने का दिया आदेश
Indore, Indore | Jun 11, 2025 इंदौर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी लगातार काम में लापरवाही बरत रहे है ऐसी शिकायत लगातार विभाग के सीईओ राम प्रकाश अहिरवार को मिल रही थी लिहाजा उन्होंने आज सुबह 10 बजे से कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान विभाग के कई कर्मचारी नदारद नजर आए,एकल खिड़की और संपदा शाखा के कर्मचारी तय समय पर आफिस नहीं पहुंचे थे उनकी खाली कुर्सी को देखकर सीईओ भड़क गए।