इंदौर: राजा हत्याकांड: राजा के भाई ने सोनम की मां पर भी आरोप लगाए, कहा- उसकी मां भी शामिल हो सकती है, जांच हो
Indore, Indore | Jun 11, 2025 राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके चारों साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस पूरे मामले में अभी भी कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही है। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि राजा की हत्या में सोनम के साथ उसकी मां भी शामिल है। उन्होंने कहा उसके मां के भी फोन की जांच हो पूछताछ हो। बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली।