महोबा मुख्यालय के राठचुंगी इलाके का रहने वाला महेंद्र कुमार अपने भतीजे पुष्पेंद्र का एक्सीडेंट होने पर उसे देखने आया था। उसने बताया कि वह अस्पताल पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी कर अंदर चला गया और थोड़ी देर बाद वह बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर भाग निकले। पीड़ित ने दूरभाष के जरिए डायल 112 पुलिस को सूचना दी है।