सहारनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस, कृषकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बुधवार शाम 4:00 बजे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त कृषकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।