अकबरपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को 3:00 बजे बताया कि पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि सामा पंचरूखी गांव में दो व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।