उन्नाव: उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र अंतर्गत टिकरी पदमरा में आकाशीय बिजली गिरने से चार भैंसों की दर्दनाक मौत
Unnao, Unnao | Jul 1, 2026 खबर उन्नाव जनपद से है जहां पर उन्नाव जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी पदमरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने चार भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई है, जानकारी के अनुसार पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चारों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।