मुरैना नगर: राजस्थान से भूसा लेने आया युवक लालौर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मृत मिला, ट्रेन से मौत पर उठे सवाल
मुरैना शहर के लालौर फाटक के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय दाताराम राघव की मौत हो गई।राजस्थान के धौलपुर जिला निवासी दाताराम भूसा लेने मुरैना आया था और साथी से अलग होने के बाद रहस्यमय हालात में लालौर रेलवे फाटक के पास ट्रैक तक पहुंच गया।स्टेशन रोड पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।