बहराइच: खत्रीपुरा में शराब पीने से मना करने पर हमलावर ने युवक को जमकर पीटा, एफआईआर दर्ज
बहराइच शहर के खत्रीपुरा स्थित पुराना मौसम विभाग कार्यालय के सामने शराब पीने से एतराज पर हमलावरों ने युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। एक हमलावर ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला से सिर पर गंभीर रूप से चोट हो गई। बेहोश को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने अस्पताल भेजा। दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। वही पुलिस जाच में जुट गई है।