बहराइच: खर्चाहा चौराहे के पास गेहूं के खेत से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, 4 लोग घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्चाहा चौराहे के पास खेत में गेहूं बोकर वापस आ रहे बाइक सवार को व साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां तीन लोगो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।