बहराइच: भवनियापुर के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को मारी ठोकर, दोनों घायल
बहराइच के थाना मटेरा इलाके के नबीनगर में मायके आई महिला। यहां सीटकहना थाना गिरन्ट निवासी सुनीता देवी अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी की दवा लेने के लिए पैदल जा रही थीं, तभी भवनियापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मां-बेटी को ठोकर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। दोनों का इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुट गई।