धनौरा: मंडी धनोरा में हनुमान दल के कार्यकर्ता से बदतमीजी का आरोप, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
धनोरा थाना इलाके के ढींगरा चौकी क्षेत्र में उत्तराखंड से आए हनुमान दल के एक कार्यकर्ता से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि गैर समुदाय के कुछ लोगों ने अश्लील हरकत की। घटना के बाद हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।