मेरठ: मेरठ में चाइनीज मांझे का कहर जारी, कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, लगे 13 टांके
Meerut, Meerut | Feb 17, 2025 मेरठ में चाइनीस माझे का कहर लगातार जारी है जहां कल नौचंदी क्षेत्र में बाइक सवार युवक की गर्दन उंगली और कान कट गया था वहीं सोमवार की शाम में कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा रहे बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई इस दौरान बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा जहां आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कर दिया