कनाड़िया: इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर में एक बंगले में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि रिवाज गार्डन के पीछे स्थित बंगले में एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हुआ, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई।आग लगते ही घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। गुरुवार 4 बजे