धमतरी: फुटहामुड़ा के जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
केरेगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुटहामुड़ा के जंगल में एक व्यक्ति की शव मिलने की सूचना आज शुक्रवार को मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम माकरदोना निवासी पुनूराम मंडावी 47 वर्ष के रूप में हुई है।