मथुरा: बरसाना पुल के पास छाता पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
मथुरा के थाना छाता पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को छाता बरसाना मार्ग स्थित बरसाना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम हथिया निवासी अलीशेर उर्फ अल्ली बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराध न. 407/2024 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। जिसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया।