छतरपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक युवक ने थाने के बाहर जहर खा लिया। पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके शव का रविवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम करवाया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।