चरखारी: सूपा गांव के एक व्यक्ति ने नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया, डॉक्टर ने नाजुक हालत में हायर सेंटर किया रिफर
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के सूपा गांव निवासी 40 वर्षीय गोरेलाल पुत्र देशराज ने अज्ञात कारणों के चलते नशे में जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।