बड़वाह: बड़वाह के राधा कृष्ण मंदिर में सोलह श्राद्ध पर पितृ यज्ञ, पितरों का तर्पण
मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी ऋषिकुल तारिणी भगवती नर्मदा मैया के उत्तर तट पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोलह श्राद्ध के अवसर पर आचार्य प्रीतेश व्यास के सान्निध्य में पितृ यज्ञ चल रहा है। जिसमे 16 दिन पितृ गायत्री का जाप,यज्ञ, गजेन्द्र मोक्ष का पाठ, भागवत् मूल पाठ सहित पितरों के लिए तर्पण गौ भोजन और ब्राह्मण भोजन किया जा रहा है।