प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, कहीं मिला पट्टा तो कहीं हाथों-हाथ जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र
प्रतापगढ़ जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का केंद्र बनते जा रहे हैं। पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत कुलमीपुरा में आयोजित शिविर में लंबे समय से आवासीय भूमि के पट्टे का इंतजार कर रहे एक पात्र परिवार को मौके पर ही पट्टा सौंपा गया। पट्टा मिलने पर परिवार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए खु