भैंसदेही: गोरेगांव-नादरा रोड पर भीषण सड़क हादसा, खाद लेने जा रहे किसान की मौत,दो गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस
झल्लार थाना क्षेत्र के गोरेगांव-नादरा रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादूगांव निवासी सुरेश पांसे (45 वर्ष), पिता शंकर पांसे अपने गांव से भैंसदेही युरिया