शुजालपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए किसानों के दो गुटों में मारपीट, 12 घायल
शुजालपुर के चौकी नसीराबाद मार्ग पर बने लविश वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए किसानों के दो गुटों में लाठी डंडे चले। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।यह घटना रविवार को वेयर हाउस पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी होने के दौरान हुई। ट्रैक्टरों के नंबर लगाने को लेकर हुए विवाद।