जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत प्रतापगढ़ जिला स्पेशल टीम और थाना हथुनिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलो 608 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा तथा डिप्टी एसपी गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में यह