दरभंगा: दरभंगा एम्स के डायरेक्टर के साथ सांसद ने की समीक्षा बैठक, बाउंड्री वॉल निर्माण में तेज़ी लाने के निर्देश
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एम्स डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर सहित अधिकारियों के साथ एम्स के निर्माण अधीन परियोजना की समीक्षा बैठक की। सांसद ने एम्स डायरेक्टर के कार्यालय में एम्स निर्माण से जुड़ी सभी मुद्दों पर समीक्षा की तथा अनेक मुद्दों पर आवश्यक सुझाव दिए। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5.30 बजे दी गई।