दरभंगा: मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दरभंगा में बिहार सरकार के मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा सदर विधानसभा के चार मंडलों में भाजपा के बीएलए 2 एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ना सुनिश्चित हो और किसी भी तरह के फर्जी कार्यो पर सख्त नजर रखी जाए। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5.30 बजे दी गई।