Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मानवता अभी ज़िंदा है, लेकिन कुछ रिश्ते सवाल खड़े कर देते हैं… लगभग 15 वर्षीय बच्ची बबली कुमारी भटककर मुसरीघरारी पहुंच गई थी। काफी प्रयास, खोजबीन और सोशल मीडिया के सहयोग से बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। बच्ची ने अपना पता रहमगंज, दरभंगा बताया था। विशेष सहयोग hk__mobile_darbhanga & @Rahul Yadavका रहा, जिनकी मदद से बच्ची के परिवार तक जानकारी पहुंच सकी। दुखद बात यह रही कि बच्ची के पिता एवं भाई से संपर्क होने के बावजूद उन्होंने तत्काल आकर बच्ची को ले जाने में असमर्थता जताई। यह स्थिति निश्चित रूप से कई सवाल खड़े करती है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर बच्ची को लेने हेतु सुबह तक आने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और मुसरीघरारी थाना में मौजूद है। इस बच्ची का पता लगाने में जिन्होंने हमारे पिछले वीडियो और पोस्ट को शेयर किया, उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद। आप सभ�

MORE NEWS

पूसा मे जल-जमाव एवं जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु युवा नेता रौशन कुमार यादव ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं मुख्य सड़क मार्गों पर व्याप्त जल-जमाव एवं जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी तथा इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), पूसा को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के कई गांवों, वार्डों एवं मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यवसायियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल-जमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रही हैं। ज्ञापन में विशेष रूप से दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6-7 अंतर्गत समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर भुस्कौल चौक के समीप, राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर के पास वार्ड संख्या 10-14 में महादलित बस्ती जाने वाले मार्ग तथा महमदा पंचायत के पूसा बाजार-ढ़ोली मुख्य सड़क मार्ग एवं बांके झा मंदिर के समीप दलित बस्ती जाने वाले सड़क मार्ग सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का उल्लेख किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होने पर भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।

रौशन कुमार यादव ने कहा कि जल-जमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित स्थलों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर जल निकासी की स्थायी एवं वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ हो चुका है और यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों का निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए। प्रखंड प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साथ लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रखंड प्रशासन जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके तथा क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। मौके पर आरवाईए नेता गणेश यादव, मंदीप कुमार एवं भाकपा-माले नेता भागनारायण राय सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पूसा मे जल-जमाव एवं जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु युवा नेता रौशन कुमार यादव ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन। पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं मुख्य सड़क मार्गों पर व्याप्त जल-जमाव एवं जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी तथा इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), पूसा को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड के कई गांवों, वार्डों एवं मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यवसायियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल-जमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रही हैं। ज्ञापन में विशेष रूप से दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6-7 अंतर्गत समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर भुस्कौल चौक के समीप, राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर के पास वार्ड संख्या 10-14 में महादलित बस्ती जाने वाले मार्ग तथा महमदा पंचायत के पूसा बाजार-ढ़ोली मुख्य सड़क मार्ग एवं बांके झा मंदिर के समीप दलित बस्ती जाने वाले सड़क मार्ग सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का उल्लेख किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होने पर भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। रौशन कुमार यादव ने कहा कि जल-जमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित स्थलों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर जल निकासी की स्थायी एवं वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम प्रारंभ हो चुका है और यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों का निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए। प्रखंड प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साथ लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रखंड प्रशासन जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके तथा क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। मौके पर आरवाईए नेता गणेश यादव, मंदीप कुमार एवं भाकपा-माले नेता भागनारायण राय सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samastipur, Samastipur | Jun 12, 2026

चकमेहसी पुलिस ने बलात्कार मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

चकमेहसी पुलिस ने बलात्कार मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

Samastipur, Samastipur | Jun 12, 2026

मानवता अभी ज़िंदा है, लेकिन कुछ रिश्ते सवाल खड़े कर देते हैं… लगभग 15 वर्षीय बच्ची बबली कुमारी भटककर मुसरीघरारी पहुंच गई थी। काफी प्रयास, खोजबीन और सोशल मीडिया के सहयोग से बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। बच्ची ने अपना पता रहमगंज, दरभंगा बताया था। विशेष सहयोग hk__mobile_darbhanga & @Rahul Yadavका रहा, जिनकी मदद से बच्ची के परिवार तक जानकारी पहुंच सकी। दुखद बात यह रही कि बच्ची के पिता एवं भाई से संपर्क होने के बावजूद उन्होंने तत्काल आकर बच्ची को ले जाने में असमर्थता जताई। यह स्थिति निश्चित रूप से कई सवाल खड़े करती है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर बच्ची को लेने हेतु सुबह तक आने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और मुसरीघरारी थाना में मौजूद है। इस बच्ची का पता लगाने में जिन्होंने हमारे पिछले वीडियो और पोस्ट को शेयर किया, उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद। आप सभ� - Samastipur News