बारा: गौरा गांव का अमृत सरोवर सूखा, लापरवाही से बिगड़ी हालत, जिम्मेदार बेखबर
Bara, Allahabad | Apr 23, 2026 कौंधियारा क्षेत्र के गौरा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना अमृत सरोवर बदहाली का शिकार हो गया है। आज गुरुवार सुबह जब ग्राउंड रिपोर्ट की गई तो देखा गया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किया गया यह सरोवर अब पूरी तरह सूख चुका है और इसके चारों ओर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे यह तालाब किसी जंगल जैसा नजर आने लगा है।