विदिशा नगर: डंडापुरा में 'पति-पत्नी और वो' के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी को पीटा
पति-पत्नी के बीच संबंधो में तीसरे के आने से खटाश पैदा हो गई, संबंध ऐसे बिगड़े की पत्नी किसी और के साथ समय बिताने लगी रविवार रात 9 बजे महिला अपने प्रेमी के साथ डंडापुरा के एक रेस्टोरेंट पहुंची थी, दोनो का पीछा करते हुए महिला का पति अन्य लोगो के साथ वहां पहुंच गया। अपने आंखो से सच्चाई देखने के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ आए उसके प्रेमी की सरे रहा पिटाई की।