मधेपुरा: मधेपुरा समाहरणालय परिसर में डीएम अभिषेक रंजन ने किया ध्वजारोहण
मधेपुरा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह 9 बजे समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।