होशंगाबाद नगर: रेलवे स्टेशन पर युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने पटरियों पर दिखाया स्टंट,यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के सामने एक युवक नशे में व्यक्ति स्टंट बाजी करता हुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आया है प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक प्लेटफार्म एक एवं दो के बीच में एक मालगाड़ी गुजर रही थी इसी बीच कपड़े उतार कर एक शराबी व्यक्ति झूमता हुआ मालगाड़ी के पास पटरियों पर पहुंच गया और स्टंट दिखने लगा ।