अजीतमल: बरसात से पहले अजीतमल के ईओ ने नालों का निरीक्षण किया, सफाई के लिए कर्मचारियों को दिए निर्देश
आगामी मानसून और संभावित जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने रविवार को अजीतमल-अटसू ब्लॉक रोड स्थित नालों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों की स्थिति को बारीकी से देखा और जहां-जहां नालों में कूड़ा, गाद एवं अन्य अवरोध पाए गए, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दि