नानपारा: शिवनगर स्थित जंगली नाथ में कजरी तीज के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब,सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मसूदगनर बस्थनवा के शिवनगर गांव में पांडवकालीन जंगलीनाथ शिव मंदिर है। मंदिर परिसर में कजरी तीज के अवसर पर शुक्रवार को मेला लगा। जिसमें सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, से आए दुकानों पर लोगों ने खरीददारी की।मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने बताया कि कजरी तीज के अवसर पर सुबह 12 बजे से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।