मऊरानीपुर: बंगरा में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कबूतरा डेरा से चौकी तक किया हंगामा
बंगरा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने कबूतरा डेरा पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाएं पुलिस चौकी पहुंचीं और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से तीखी बहस हुई। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम कच्ची शराब बिक रही है, जिससे परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है।