नरवर: आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान से बढ़ीं परेशानियां, ग्रामीणों और महिलाओं ने दुकान हटाने की मांग की
तहसील नरवर के ग्राम डिगवास स्थित आदिवासी बस्ती में संचालित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसमें महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के बीच सोनू खटीक के मकान में शराब की दुकान संचालित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कई सामाजिक और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। बस्ती में रहने वाले