शिकोहाबाद: स्केट्स के पहियों पर भक्ति की उड़ान: बिहार के 5 जांबाज युवाओं की 90 दिनी 'महायात्रा' पहुँची नगर
अटूट श्रद्धा और फौलादी इरादों के साथ बिहार के भागलपुर से निकले पांच युवाओं का जत्था शनिवार शाम नगर में पहुँची। पैरों में स्केट्स और हाथों में तिरंगा लिए ये युवा 90 दिनों की 'महायात्रा' पर हैं। सन्देश कुमार, सिकेन्द्र, कृष्णासिवान और नीरज स्केट्स के जरिए, जबकि अमन कुमार साइकिल से इस दल का नेतृत्व कर रहे हैं।