32 वर्षीय दीपक सेन को मुर्गा खरीदने के मामूली झगड़े में आधा दर्जन दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह घटना ग्रामीण इलाकों में बढ़ती दबंगई और कमजोर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।