बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में 5 निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक का तबादला, सिटी कोतवाली समेत कई थानों के बदले प्रभारी, SP ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने 5 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का तबादला किया है। इस फेरबदल से सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, सिमगा, सुहेला, कसडोल और गिरौदपुरी समेत आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदल गए हैं।एसपी भावना गुप्ता के अनुसार, यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर तबादले के कारण हुआ। इससे बलौदाबाजार सिटी कोतवाली और कसडोल थाना प्रभारी के पद