सांगानेर: शास्त्री नगर में एक गंदे नाले में चार दिन पुराना युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर में शास्त्री नगर क्षेत्र में नाले में एक युवक का शव तैरता वह मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और शव को बाहर निकाल कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।